बलिया में ब्लैक फंगस के लक्षण वाले मरीजों का इलाज शुरू !

बलिया में ब्लैक फंगस के लक्षण वाले मरीजों का उपचार अब जिला अस्पताल में शुरू हो गया है। इसके लिए प्रशासन ने ओपीडी व दस बेड का पोस्ट कोविड वार्ड तैयार किया है। केजीएमयू लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सकों से दो ईएनटी व दो आई सर्जन प्रशिक्षण लेकर लक्षण वाले मरीजों को देख रहे हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस नाम की बीमारी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। बीमारी से जनपद में अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी और छह मरीजों का गैर जनपद के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ब्लैक फंगस के उपचार को लेकर एसजीपीजीआई लखनऊ की निगरानी में केजीएमयू के विशेषज्ञों से जूम एप पर जिला अस्पताल के आई सर्जन डा. वीपी सिंह, डा. धनी शंकर व ईएनटी सर्जन डा. शैलेंद्र कुमार, डा. मिथलेश सिंह ने प्रशिक्षण लिया है। चिकित्सक उनके बताए टिप्स पर अस्पताल में ब्लैक फंगस के लक्षणयुक्त आने वाले मरीजों की पोस्ट कोविड ओपीडी में जांच कर रहे हैं।

डा. कुमार ने बताया कि शनिवार को करीब एक दर्जन लोग ब्लैक फंगस की शंका में आए। उनमें लक्षण न होने के कारण सलाह देकर संबंधित बीमारी की दवा दी गई है।

वहीँ सीएमएस डा. वीपी सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के लक्षण वाले मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में शुरू हो गया है। इस बीमारी के लक्षण दिखें तो तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लें।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago