Categories: बलिया

मऊ में दर्दनाक हादसा, बलिया के 2 सिपाही समेत 4 की मौत, एक दर्जन लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मऊ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में दो बसों में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और करीब 1 दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में बलिया के सिपाही अनिल कुमार यादव और राजीव कुमार तिवारी शामिल हैं। साथ ही रसड़ा क्षेत्र के दो अन्य लोग नाजिम और सदानंद की मौत हादसे में हो गई। हादसे की खबर सुनते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर बस में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों को लेकर बलिया के लिए निकली थी। जैसे ही वह हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव के सामने पहुंची। उसी वक्त मऊ की तरफ आ रही एक स्कूल बस से जबरदस्त टक्कर हो गई। स्कूल बस में पुलिसकर्मी सवार थे, जो चुनाव ड्यूटी के लिए मऊ आ रहे थे। हादसे में बस में सवार बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के संवरा गांव निवासी नाजिम 55 साल और सराय भारती निवासी सदानंद राजभर 50 साल की मौत हई। साथ ही बलिया के सिपाही राजीव कुमार तिवारी 50 साल और गाजीपुर के गोविंदनगर निवासी सिपाही अनिल कुमार यादव 45 साल की मौके पर मौत हो गई। नाजिम और सदानंद सवारी बस में थे।

दोनों बसों में सवार लगभग 16 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची गयी। घटना की जानकारी होते ही जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया और जिला अस्पताल पर पहुँचकर घायलों के इलाज के लिए सुविधाएं मुहैया कराने लगे। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago