बलिया को सौगात, परिवहन मंत्री ने किया 10 नई बसों का उद्घाटन

आज परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया को बड़ी सौगात दी। उन्होंने परिवहन विभाग से संचालित 10 नई बसों का उद्घाटन किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर से सटे जीराबस्ती स्थित राज्य परिवहन निगम वर्कशॉप के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का शिलान्यास वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि पहली बार बजट में 2 हजार बसों को खरीदने के लिए योगी जी ने व्यवस्था की है। परिवहन निगम के बेड़े में 7 हजार बसों को शामिल करने का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए दो सौ करोड़ बजट में मिला। डिपो आदि का निर्माण के लिए सौ करोड़ की व्यवस्था की गई है। नई बसों को खरीदने के लिए 400 करोड़ रुपये दिए गए हैं।साथ ही उन्होंने प्रदेश के 23 बस अड्डों को हवाई अड्डों की तरह बनाने की बात कही। इसमें बलिया के बस अड्डे का भी हवाईअड्डे की तरह बनेगा। उन्होंने कहा कि हल्दी से फेफना तक बाईपास फोरलेन बनाया जायेगा। जिसे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। बलिया से सिकन्दरपुर को जाने वाली सड़क जो स्टेट हाईवे था,अब नेशनल हाइवे हो गया है। जेल को 89 एकड़ में बनाया जायेगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि बलिया में आईएफबीटी का निर्माण होगा, ताकि अन्य प्रदेशों को यहां से जोड़ा जा सके। भृगु कारीडोर को भव्य बनाया जायेगा। सीवर के लिए चार सौ करोड़ मिला है।1920 के बाद पहली बार कटहल‌नाला पर रेगुलेटर लगने जा रहा है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि 93 आरएम और एआरएम की भर्ती जल्द होगी। परिवहन विभाग में सिपाही की भर्ती किया जाएगा। मंत्री ने संबोधन के दौरान बोला कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि परिवहन निगम संकट का साथी है। एक लाख गांवों में से 88 हजार गांवों में परिवहन की बसें पहुंच रही हैं। 12 हजार गांवों में भी पहुंचाने का प्रयास परिवहन निगम कर रहा है

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago