बलिया डेस्क : रेलवे बोर्ड की तरफ से आठ जोड़ी क्लोन स्पेशल गाड़ी चलाने का फैसला किया गया है. 21 सितंबर से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. यह स्पेशल ट्रेन पूरी तरफ से आरक्षित रहेंगी.
इन ट्रेनों में एडवांस रिज़र्वेशन दस दिन पहले किया जा सकेगा. इसी को लेकर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भृगुनगरी से सीधे दिल्ली तक ट्रेन का संचालन जल्द ही प्रारंभ होगा।
जनपदवासियों को अब दिल्ली जाने के लिए किसी ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सांसद मस्त ने कहा कि यदि सबकुछ ठीक रहा तो अब बलिया से मुंबई व अन्य शहरों के लिए भी जल्द ही नए ट्रेन का संचालन होगा।
उन्होंने कहा कि जनपदवासियो की यात्रा सुगम व सुरक्षित हो, इसके लिए मैं कटिबद्ध हूं। इसी क्रम में राष्ट्रीय राज मार्ग 31 का कार्य मांझी घाट से गाजीपुर कठवा मोड़ तक तेजी से चल रहा है। औड़िहार से छपरा तक दोहरीकरण का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है।
स्टेशनों का उन्नयन कार्य भी प्रगति पर है। सांसद ने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल, नितिन गडकरी तथा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव का आभार जताया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…