बलिया डेस्क : बलिया में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. पकड़ी थाना क्षेत्र के गावं जगदरा में दो व्यक्ति इन्सान की अधजली लाश खाते पाए. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है.
दैनिक अख़बार रास्ट्रीय सहारा की रिपोर्ट के मुताबिक गुलाब प्रजापति शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और मंगलवार को उनका देहांत हो गया. परिजनों ने घर से थोड़ी दूर शमशान में ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया.
मृतक के बड़े लड़के राकेश प्रजापति का कहना है कि जलने के बाद थोडा सा अंश शमशान में ही आग में ढक कर घर चले आये थे.थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने सूचना मिली की जलने के बाद जो अवशेष बचा था उसे मुसहर जाति के लोग चिता से निकालकर शराब के साथ खा रहे हैं.
इस पर हम लोग दौड़ कर गए और ऐसा करने से उनको मना किया तो दोनों उलझ गए. पुलिस को सूचना दी गई तो कई थाने की पुलिस मौके पर पहुची. मृतक की बेटी और उनकी पत्नी का आरोप है की पुलिस ने बाद में आरोपियों को छोड़ दिया. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस हम लोगों पर समझौता करने का दबाव बना रही है.
वहीँ इस घटना से पूरे गाँव में दहशत है. इस बाबत थाने के प्रभारी निरक्षक योगेश से पूछा गया तो उनका कहना है कि मामला ज़मीन विवाद से जुड़ा है. वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमारा कोई भी ज़मीनी विवाद नहीं है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…