वाराणसी छपरा रेल खंड के बलिया-बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के बाद अब वाराणसी-भटनी रेल लाईन के मध्य बिल्थरारोड स्टेशन से लगभग 4 किमी दूर घाघरानदी पर बने पुल के पास बरसात के कारण रेल पटरी के नीचे से मिट्टी धंस जाने की वजह से रेल यातायात बाधित रही। खबर के मुताबिक कासन का मेमो देकर घीरे-धीरे ट्रेनों को रवाना किया गया।
बिल्थरारोड स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात जितेन्द्र चौधरी ने बताया की इसकी सूचना 15022 शालीमार मेल ट्रेन के चालक ने 16.50. बजे मेमो द्वारा स्टेशन को दिया गया। सूचना कन्ट्रोल रुम को देने के बाद दिशा निर्देश के अनुसार बिल्थरारोड से पीडब्ल्यूआई को 15017 दादर मेल ट्रेन से 17.40 मिनट पर रवाना कर लाईन ठीक करवाते हुए उसे आगे के लिए बढ़ा दिया गया।
इस रेल मार्ग पर बलिया-छपरा रेल लाईन मार्ग बाधित होने से उस लाईन की ट्रेनें भटनी होकर चलायी जा रही है। इसी क्रम में बलिया रेल मार्ग की 19045 सूरत-छपरा डाऊन व 19166 साबरमती एक्सप्रेस भी रवाना की गयी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…