बलिया जे’ल के बाद अब चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी में जल ज’माव, तीन दिन की छुट्टी

एक तरफ जहाँ बलिया बा’ढ़ की चपेट में आ गया है और फिलहाल अभी लोगों को राहत मिली भी नहीं थी कि इस बीच अब पूर्वांचल में लगातार बारिश हो रही है. बारिश का सिलसला कई दिनों से जारी ही है जिसकी वजह से लोगों की ज़िन्दगी अस्त व्यस्त हो चुकी है और हर तरफ अफ’रा त’फरी का माहौल देखने को मिल रहा है.

बलिया में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से जेल के बाद अब जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी में जल जमाव के कारण तीन दिनों के लिये बंद कर दिया गया. इस स्थिति से परेशान कर्मचारियों ने आवास को भी खाली कर दिया है, जबकि जरुरी सामानों को सुरक्षित जगहों पर रखा गया है.

बताया जाता है कि बाढ़ के पानी से सुरहा ताल लबालब भर चुका था। इसी बीच हुई मुसलाधार बरसात से ताल का पानी उफान पर हो गया. पानी ताल से निकलकर किनारे पर शहीद स्मारक परिसर में जेएनसीयू के अंदर दाखिल हो गया.

सोमवार को कार्यालय में घुटने तक पानी के जमा हो जाने के कारण काम-काज पूरी तरह ठप हो गया. यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह का कहना है कि कार्यालय व सरकारी आवास को खाली कर दिया गया है. उनका कहना है कि विवि को तीन अक्तूबर तक बंद कर इस मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago