कोरोना वायरस: 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेन कैंसल

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए रेलवे ने रविवार को बड़ा कदम उठाया। रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए सभी पैसेंजर ट्रेनों को कैंसल कर दिया है।रेलवे ने बयान जारी कर बताया है कि 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक केवल मालगाड़ियां चलेंगी।

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के मद्देनजर देश में आज कोई भी ट्रेन नहीं चल रही है। बीती रात से ही आज रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं कर रही है। कोरोना वायरस के चलते गैर-जरूरी यात्रा पर रोक लगाने के मकसद से रेलवे ने तकरीबन चार हजार ट्रेनों को कैंसिल किया है। इसमें 2,400 पैसेंजर ट्रेन और 1300 एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।

पीएम मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू की अपील के बाद रविवार को पूरे देश में अभूतपूर्व बंदी देखने को मिल रही है। लाखों लोगों ने खुद को घरों के भीतर सीमित रखा, वहीं सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आए। सुबह सात बजे से अगले 14 घंटे के लिए जनता कर्फ्यू प्रभावी होने के बाद लोगों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने की पहल के तहत खुद को घरों के भीतर ही सीमित रखा और सार्वजनिक परिवहन के कुछेक वाहन खाली सड़कों पर नजर आए। 

देश में अब तक छह की मौत, 341 पॉजिटिव

कोरोना वायरस से देश में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 341 पॉजिटिव मामले पाए जा चुके हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन कुल मामलों में 41 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

मंत्रालय ने बताया, ‘भारत में कोविड-19 से अब 296 लोग संक्रमित हैं। 24 अन्य लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए जबकि चार लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 74मामले हैं जिनमें तीन विदेशी भी शामिल हैं। इसके बाद केरल में 52 मामले में हैं जिनमें सात विदेशी नागरिक शामिल हैं।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago