कोरोना वायरस- बलिया में 27 लोगों को क्वॉरेंटाइन में भेजा गया

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बीते दो दिन के भीतर 137 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 415 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए देश के 75 जिलों में लॉकडाउन कर दिया गया है। सुबह से ही सड़कों पर काफी कम लोग देखे जा सकते हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने राज्यों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। केंद्र ने कहा है कि जो इसका उल्लंघन करता है उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो।

वहीँ बलिया में भी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के नेतृत्व कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये स्थानीय स्तर पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहा है । बांसडीह और सिकंदरपुर की टीमो ने विदेश से आये 27 लोगो को होम क्वॉरेंटाइन (घर से बाहर न जाए) किया है । बलिया में सबसे ज्यादे बाँसडीह तहसील में 21 लोगो को होम क्वॉरेंटाइन किया गया, रसड़ा में 3,सिकंदरपुर में भी 3 लोगो को होम क्वॉरेंटाइन किया गया ।

प्रशासन ने ऐसे लोगो को चिकित्सको द्वारा दी जा रही सलाहों को पूरी तरह अमल में लाने और किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को सूचित करने की सलाह दी गयी है।

क्या होता है क्वॉरेंटाइन ? कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय- आप भी जानिये

क्वॉरेंटाइन शब्द को स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी में शामिल किया गया है। क्वॉरेंटाइन का अर्थ घर, अस्पताल, फार्म हाउस, होटल, जैसी जगहों पर व्यक्ति को आइसोलेट कर देना  होता है। जिससे शख्स लोगों के संपर्क में नहीं आए। इस दौरान मरीज को १४ दिनों तक आने जाने या फिर किसी और से संपर्क करने से रोका जाता है।

कैसे करे खुद को क्वॉरेंटाइन ?

मौजूदा दौर में दुनिया भर में कोरोना वायरस के खौफ ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। तो वहीं लगातार लोग कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद काल के गाल में समा जा रहे हैं। लोगों में जबरदस्त दहशत व्याप्त है। ऐसे में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गये है। जहां मरीज को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर रखा जा रहा है।

अगर किसी व्यक्ति को जरा भी शक है कि वह कोरोना संक्रमित है या फिर वह कोरोना संक्रमित हो सकता है, तो ऐसी स्थिति में वह खुद को घर , होटल या फिर फार्म हाउस जैसी जगहों  पर खुद को क्वॉरेंटाइन कर सकता है। मरीज की रिपोर्ट निगेटिव या फिर पॉजिटिव आने पर आगे का निर्णय लिया जाता है। वहीं सरकार ने भी लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई किसी ऐसे देश से आ रहा है जहां कोरोना संक्रमण फैला है तो उसे खुद को क्वॉरेंटाइन कर लेना चाहिये । 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

12 hours ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago