Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई के तिलक समारोह से पहले बहन की मौत

बलिया दर्दनाक हादसा हो गया। जहां भाई के तिलक समारोह से पहले बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा ई-रिक्शा और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर होने से हुआ। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा, बगहा निवासी चिंता देवी (45) पत्नी राजेश यादव अपने भाई की शादी में शामिल होने मायके हालपुर थाना बांसडीह आई थी। रविवार को बांसडीह से सुनीता देवी के साथ शादी का सामान खरीदारी कर ई-रिक्शा से हालपुर की तरफ जा रही थी। वह कस्बे के पांडेय के पोखरा पहुंची थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गईं।

हादसे में ई-रिक्शा सवार दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ने महिला को सीएचसी बांसडीह भेजवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर्स ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर्स ने चिंता देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को ही चिंता के भाई सनी यादव पुत्र काशीनाथ यादव का तिलक समारोह है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago