मऊ में दर्दनाक हादसा, शौच के लिए निकले तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत, एक बच्चा बलिया का

उत्तरप्रदेश के मऊ जिले में दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोपागंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गए तीन बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस पूरे हादसे के बाद इलाके में माहौल गमगीन है। हादसे में मृत एक बच्चा बलिया जिले का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे यूसुफपुर गांव के बाहर एक ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में तीन बालकों गिर गए। सुबह का समय और गांव के बाहर की घटना होने के चलते बच्चों की आवाज कोई सुन नहीं सका और यह हादसा हो गया। उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर गड्ढे की ओर गई तो तीन बच्चों का शव उतराया देख कर दंग रह गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना के बाद से कोपागंज कस्बा के लोगों की भीड़ जुट गई। मृत दो बच्चे अपने ननिहाल आए थे। हादसे में मृत एक बच्चा बलिया जिले का रहने वाला था। वह अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। मृत बच्चों की पहचान अरुण (4) पुत्र अनिल निवासी चकरा, शुभम (6) पुत्र रामशीष यूसुफपुर कोपागंज, हंस उर्फ अनीश (3) पुत्र आदित्य बलिया जिले के करनी गांव निवासी के रूप में हुई। गांव में एक साथ तीन बच्चों की मौत से मातम पसर गया। बताया जा रहा कि घटना में मृत बालक अनीश अपने मां पिता का इकलौता पुत्र था। 22 दिन पहले ही अनीश अपने मां के साथ नाना की तबीयत खराब होने पर ननिहाल में आया था। इसके अलावा चकरा निवासी अरुण भी अपने नाना के यहां 22 दिन पहले ही अपने माता पिता के साथ आया था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago