Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक हादसाः टेंपो पलटने से 1 की मौत 9 घायल, बर्थ डे पार्टी से लौट रहा था परिवार

बलिया के नगरा सिंकदरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नगरा सीएचसी पहुंचाया गया है।

बता दें कि यह हादसा नगरा थाना क्षेत्र के डिहवां हनुमान मंदिर के पास हुआ। जहां नगरा से एक ही परिवार के 10 लोग गुरुवार को मनियर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां वर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गए थे।

देर रात वह सभी लोग वापस लौट रहे थे। तभी डिहवां गांव के पास अचानक टेम्पो का टायर फट गया जिससे टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गया। इस भयानक हादसे में आभिलेश सैनी (28) उर्फ रामलखन टेंपो के नीचे दब गए। जिससे बुरी तरह घायल होने से आभिलेश सैनी की मौत हो गई।

वहीं रामाशंकर (40), दयाशंकर (55), मिथिलेश (27), विशाल (12), उमाशंकर (39),  नीतू (24), जूली (10), रेखा (10) व 8 वर्षीय भी घायल हुए हैं। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सभी घायलों का उपचार नगरा सीएचसी में चल रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago