बलिया के हर छोड़े बड़े कस्बों, गांवों से लेकर गली-मोहल्लों तक समाजवादी पार्टी के नेता अनिल राय जनता के बीच पहुंचकर सपा का माहौल बनाने में जुटे हैं। वह जनसंपर्क, जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों के बीच में पहुंच रहे हैं और पार्टी की खूबियां गिना रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का भी ध्यान रख रहे हैं।
इसी बीच बलिया टाइन हॉल में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता अनिल राय ने समाजवादी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह जी को महर्षि भृगुमुनि का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि यूपी की महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा देने में विफल योगी सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है, एक बार पुनः अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर यूपी की माताओं बहनों की शिक्षा और सुरक्षा को सुदृढ़ करने का काम किया जायेगा। अनिल राय के साथ नगर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों महिलाओं ने कदम से कदम मिलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भरपूर सहयोग किया।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…