बलिया के नगरा सिंकदरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नगरा सीएचसी पहुंचाया गया है।
बता दें कि यह हादसा नगरा थाना क्षेत्र के डिहवां हनुमान मंदिर के पास हुआ। जहां नगरा से एक ही परिवार के 10 लोग गुरुवार को मनियर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां वर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गए थे।
देर रात वह सभी लोग वापस लौट रहे थे। तभी डिहवां गांव के पास अचानक टेम्पो का टायर फट गया जिससे टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गया। इस भयानक हादसे में आभिलेश सैनी (28) उर्फ रामलखन टेंपो के नीचे दब गए। जिससे बुरी तरह घायल होने से आभिलेश सैनी की मौत हो गई।
वहीं रामाशंकर (40), दयाशंकर (55), मिथिलेश (27), विशाल (12), उमाशंकर (39), नीतू (24), जूली (10), रेखा (10) व 8 वर्षीय भी घायल हुए हैं। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सभी घायलों का उपचार नगरा सीएचसी में चल रहा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…