बलिया पुलिस का अजीबो-गरीब कारनामा, हेलमेट न लगाने पर काटा कार चालक का चा’लान

बलिया डेस्क: बलिया में ट्रैफिक पुलिस की  चालान प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। दुपहिया वाहनों की जगह कार सवारों के चालान काटे जा रहे हैं। बलिया पुलिस के इस अजीबो-गरीब कारनामा प्रकाश में आने के बाद  लोग सकते में हैं। अंधेर नगरी चौपट राजा कहावत को चरितार्थ करते हुए हेलमेट न पहनने के जुर्म में फोर-व्हीलर के चालक को 1000 रुपए का चालान काट दिया। इतना ही नहीं चालक के पास जो ऑनलाइन रसीद आई है और उसमें जो गाड़ी का नंबर है वही ‘फोर-व्हीलर’ का है।

जबकि रसीद में ‘उल्लंघन का विवरण’ कॉलम में टू व्हीलर दिखाया गया है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर किस थाने की पुलिस का ये कारनामा है तो आपको बता दें कि ये बलिया जनपद का वही नरहीं थाना है, जिसके क्षेत्र में सबसे ज्यादा गो-तस्करी और शराब तस्करी होती है।

हनुमानगंज क्षेत्र के तीखमपुर गांव निवासी अमित कुमार सिंह बीते एक अक्टूबर गुरुवार को अपने चार पहिया वाहन जिसका नंबर (UP60AT6256) है। किसी काम से नरहीं थाने के रास्ते कहीं जा रहे थे।

इसबीच नरहीं थाना पुलिस ने चेकिंग किया, उस समय तो वाहन छोड़ दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें चालान संख्या उल्लेख था कि (UP47572201001172531 ) व उल्लंघन का विवरण में उसमें लिखा गया है कि(Driving Two-Wheeled Without helmets section 194 D of MVA1988 RW section 129 ) । अब जरा आप सोचिए जब वाहन फोर-ह्वीलर है तो पुलिस से इतनी बड़ी गलती आखिर कैसे हो गई।

शिकायत सुनने के बाद एसओ का फोन स्वीच आफ- मामले में नरहीं एसओ से जब संपर्क किया गया तो शिकायत सुनने के बाद कुछ बोलने के बजाय उन्होंने फोन ही काट दिया, जब रिपोर्टर ने दुबारा नंबर मिलाया तो स्वीच आफ बताने लगा।

जांच कर कार्रवाई की जाएगी: एएसपी- मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं दिखवाता हूं, गलती पाए जाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago