बलिया- पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए व्यापारी, प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप

बलिया डेस्क : अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही बलिया के तमाम छोटे बड़े व्यापारियों ने जिला प्रशासन पर मनमानी करने के तमाम आरोप लगा चुके हैं. बीते दिनों एसडीएम द्वारा दुकानदारों को पीटने का वीडियो भी देश भर में वायरल हुआ था. इस बीच अब एक बार फिर से प्रशासन पर दुकानदारों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा.

आरोप है कि कासिम बाज़ार स्थित शोरूम पर जिला प्रशासन ने मनमानी तरीके से कार्यवाही की है, जिसके बाद इसके विरोध में स्वर्ण व्यापारी शुक्रवार को ओक्डेनगंज चौकी के सामने धरना दिया. इस मामले पर व्यापारी नेता सुनील सर्राफ ने बताया कि दो दिन पहले मजिस्ट्रेट ने अपने पूरे दल बल के साथ शोरूम पहुंचे और उसे ज़बरदस्ती बंद करा दिया.

वहीँ इसके अलावा पूर्व चैयरमैन लक्ष्मण गुप्त ने प्रशासन के अधिकारीयों पर व्यापारियों से जबरन वसूली करने और धन उगाही करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि अब इसे हरगिज़ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस चौकी के सामने व्यापारियों का यह धरना पूरे दिन चला.

इसके बाद शहर कोतवाल विपिन सिंह ने शो रूम के मालिक से ज़रूरी कागज़ात दिखाने की बात कही और किसी तरफ समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. दरअसल व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से एक तो धंधा मंदा पड़ा हुआ है, ऊपर से प्रशासन की इस तरह मनमानी कर रहा है. ऐसे में व्यापारियों की हालत खराब हो रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago