बलिया- JNCU के टॉप 10 छात्रों में शहबान मेमोरियल कॉलेज के 4 छात्र-छात्राएं शामिल

बलिया डेस्क : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री प्रो. दिनेश शर्मा रहे।

समारोह में 32 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से नवाज़ा गया। साथ ही विश्वविद्यालय ने हर सब्जेक्ट के टॉप टेन छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के इन टॉप टेन छात्रों में शहबान मेमोरियल पीजी कॉलेज के चार छात्र भी शामिल रहे। जिन्हें दीक्षांत समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शहबान मेमोरियल पीजी कॉलेज के इन चार छात्रों में तीन ने एमए उर्दू में तो एक ने गृहविज्ञान में बाज़ी मारी। एमए उर्दू में कॉलेज के अबुसाद आलम ने तीसरी रैंक हासिल की तो नुज़हत इरशाद को सातवीं और शबाना ख़ातून को 8वीं रैंक मिली। वहीं पुष्पांजलि ने गृहविज्ञान में विश्वविद्यालय में चौथी रैंक हासिल की।

शहबान मेमोरियल पीजी कॉलेज के इन छात्रों की कामयाबी पर शहबान ग्रुप के चेयरमैन इश्तियाक़ अहमद और प्रबंध निदेशक इंजीनियर मोहम्मद इमरान ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। इश्तियाक़ अहमद ने कहा कि वो छात्रों की इस कामयाबी से बेहद ख़ुश हैं और उम्मीद करते हैं कि उनके छात्र कामयाबी के इस सफ़र को आगे भी जारी रखेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago