बलिया- मतदाता सूची में नाम जोड़ने काटने का काम आज से शुरू, ऑनलाइन आवेदन के बारे में जानें !

बलिया डेस्क : पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम काटने, बढाने और संशोधित करने का काम आज से शुरू हो गया है. इसके लिए बाकायदा तहसील सभागार में एसडीएम ने बैठक की है जिसमे बैरिया, मुरलीछपरा और रेवती सारिव के बीएलओ शामिल थे. इस दौरान बीएलओ को ट्रेनिंग भी दी गई और ज़रूरी दिशा निर्देश दिए गए.

सडीएम सुरेश पाल ने बताया कि एक जनवरी 2020 को जिसकी भी आयु 18 साल की हो रही है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करना है. उन्होंने बताया है कि सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वह घर घर जाएँ और सोची में नाम जोड़ने, संशोधित करने और जिनकी मौत हो गयी है, उनका नाम काटने का काम करें. उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से 12 नवम्बर तक यह काम चलता रहेगा.

वहीँ ई बीएलओ ऐप के ज़रिये भी घर घर जाकर जानकारी एकत्रित करना है और अपडेट करना है. इसके अलावा बीएलओ को अपने इलाके के मतदान केंद्रों की भी जानकारी देना है और यह भी देखना है कि वहां पर बिजली पानी से लेकर शौचालय का इंतजाम है या नहीं.

इसके अलावा एसडीएम दुष्यंत मौर्य ने जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन 6 से 12 नवम्बर के बीच घर घर जाकर किया जायेगा. वहीँ बीएलओ के काम की जांच और समीक्षा करने की ज़िम्मेदारी सुपरवाइजर को दी गयी है जिन्हें हर रोज़ यह काम करना है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago