जानिए कौन है बलिया के तीन लाल, जिन्होंने UPSC की परीक्षा में लहराया परचम

बलिया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जारी परिणामों के अनुसार श्रुति शर्मा ने परीक्षा में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि टॉप 3 में तीनों लड़कियां हैं। बताते चलें कि श्रुति ने सेंट स्टीफन कॉलेज एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से यूपीएससी सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी की है।

बलिया के तीन नौजवानों ने UPSC में लहराया परचम- सिविल सर्विस परीक्षा में बलिया के युवाओं ने परचम लहराया है। बलिया के कुल तीन छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। बलिया के ग्राम-पाण्डेयपुर, जनाड़ी निवासी व पूर्व मंत्री आंनद स्वरूप शुक्ला के भतीजे शुभम शुक्ला ने परीक्षा में 43वी रैंक हासिल की है। वहीं शिवपुर दियर नई बस्ती के प्रमोद सिंह की पुत्री सृष्टि सिंह ने 183 वां स्थान पाया है। हजौली के सतेंद्र सिंह के पुत्र किशल्य सिंह सिसोदिया ने 383वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है। बलिया के इन तीन छात्रों का चयन होने पर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। छात्रों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago