Categories: बलिया

JDU की UP में नई कार्यकारिणी घोषित, बलिया के अवलेश सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बलिया। उत्तरप्रदेश में इस साल होने वाले निकाय चुनाव को लेकर पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ ही जनता दल यूनाइटेड ने भी अभी से कमर कस ली है। पार्टी काफी सक्रिय नजर आ रही है। ऐसे में राजधानी लखनऊ में आज एक एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित की गई।

जिसमें बलिया के अवलेश कुमार को भी जगह मिली है। उन्हें प्रदेश महासचिव बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में जातीय क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा गया है। एक अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, एक प्रमुख महासचिव, 11 महासचिव, 2 प्रवक्ता, एक मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, 17 सचिव और 24 कार्यकारिणी सदस्य एक कार्यालय प्रभारी सचिव सहित 5 प्रकोष्ठों के सदस्य बनाए गए हैं। बलिया के अवलेश कुमार को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। 

वहीं निकाय चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने मनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी की बात जनता तक पहुंचाने को कहा।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago