Categories: बलिया

बासंडीह को अतिक्रमण मुक्त बनाने सड़क पर उतरीं तीन महिला अफसर, हटाए गए अवैध कब्जे

बलियाः बांसडीह में बढते अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए तीन महिला ऑफिसर सड़कों पर उतरीं। महिला अधिकारियों की मौजूदगी में नगर के विभिन्न मार्गों में अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर चला। नगर के बांसडीह कचहरी, सप्तर्षि गेट, मनियर रोड, कोतवाली रोड में अवैध कब्जे हटाए गए।

उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह और सीओ प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। साथ ही चेतावनी भी दी कि दोबारा कब्जा पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह बलिया मुख्य मार्ग के निकट ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप अतिक्रमण हटाया गया।

सिंह ने बताया कि बुल्डोजर के पहुंचते ही अतिक्रमण करने वाले सामान लेकर भगाने लगे। कुछ लोग खुद ही अवैध निर्माण गिराने लगे। इस दौरान बेतरतीब तरीके से पार्क 20 वाहनों का चालान किया गया। अधिशासी अधिकारी सीमा राय, कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

कार्यवाही के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गूलर ने कहा की मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले व्यापारियों के साथ बैठक करने को कहा है ताकि आसानी से अवैध कब्जे हटवाए जा सकें। ऐसा होने पर छोटे व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा। प्रशासन की ओर से इसका पालन नहीं किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बांसडीह नगर पंचायत में अतिक्रमण ने कस्बे की सूरत बिगाड़ दी है। सभी प्रमुख मार्गों के साथ ही बाजार में अतिक्रमण से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। आधी सड़कों पर दुकानें जमी हैं। सड़क के दोनों ओर यही स्थिति बन जाने से सड़क पर चलने की जगह भी नहीं बचती। जिससे जाम लगता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago