Categories: बलिया

बलियाः लाल बालू से भरे 10 ओवरलोड ट्रक सीज

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लाल बालू से ओवरलोड दस ट्रक सीज किए हैं। यह ट्रक बिहार से आ रहे हैं। इनमें मानकों से अधिक बालू भरी थी। जब पुलिस ने चालकों से जरुरी दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने ट्रकों को सीज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांद दियर पुलिस खनन निरीक्षक जितेश कुमार के नेतृत्व में यूपी-बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु पर चेकिंग हो रही थी। इसी दौरान लाल बालू से भरे ट्रक वहां से गुजरे। जिन पर मानक से ज्यादा बालू भरी थी।

जब पुलिस ने ट्रक चालकों से कागजात मांगे तो पर चालकों ने असमर्थता जताई। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक सीज करने की कार्यवाही की। बता दें कि बिहार से आने वाले वाहनों से लाल बालू का अवैध धंधा क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसे में पुलिस लगातार सख्ती से कार्यवाही कर रही है। बीते दिनों भी दिनों उप-जिलाधिकारी ने भी लाल बालू के अवैध धंधा करने वालों पर कार्रवाई कर बालू को भी सीज किया था। 58 लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया था।

प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि वैधानिक रूप से मानक के अनुरूप और सही कागजात वाले ट्रक ही बिहार से लाल बालू ला सकते हैं। अवैध और मानक के विपरीत ओवर लोड ट्रकों को पकड़ा जायेगा और उस पर कार्रवाई की जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago