Categories: बलिया

बलिया में फर्जी दस्तावेजों पर तीन शिक्षक कर रहे थे नौकरी, अब होगी कार्रवाई

बलिया में परिषदीय स्कूलों में तीन शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेजों के दम पर नौकरी ले ली। अब तीनों शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बेसिक शिक्षा आबकरी ने दो सहायक अध्यापकों को निष्कासित कर दिया है वहीं एक का वेतन रोक दिया है।

जानकारी के मुताबिक तीनों शिक्षक फर्जी दस्तावेज लगातार नौकरी कर हे थे। इसकी शिकायत एसटीएफ को मिलते ही टीम ने जांच शुरु की। तब जांच में शिकायत सही पाई गई। ऐसे में बेसिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने जिले की तीनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच के बाद सीयर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, बाराडीह में तैनात सहायक अध्यापक ओमप्रकाश यादव, बैरिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, शहीद के बालकृष्ण यादव पर मामला दर्ज करने के आदेश हैं। बीएसए शिवनारायण सिंह ने गड़वार विकास खंड के सरमारी कलॉ स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक देवेंद्र यादव का वेतन रोक दिया गया और उनके खिलाफ जांच की जा रही है। बाकी दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago