आजादी के 75 साल बाद भी बलिया के इस इलाके में नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

सरकार बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक बिजली पहुंचाने के वादे करती है लेकिन बलिया के बांसडीह में एक ऐसा इलाका भी है, जहां आजादी के 75 साल बाद भी बिजली नहीं पहुंची। सतपोखबस्ती इलाके के लोग अभी भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और बिजली विभाग के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने बिजली विभाग के साथ ऊर्जा मंत्री के विरुद्ध नारे लगाए।सतपोखर बस्ती के लोगों ने बताया कि कई बार हमने बिजली को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बांसडीह की तत्कालीन उपजिलाधिकारी सीमा पाण्डेय व बिजली विभाग के एक्सियन आरके भारती व आला अधिकारियों ने कुछ दिन पहले धरना, चक्का जाम के दौरान वादा किया था कि जल्द ही बस्ती में बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा। अधिकारियों ने फिर भी अपना वादा पूरा नहीं किया। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को बुद्धि प्रदान करने की कामना की। अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि 4 लाख 90 हजार का इस्टीमेट विभाग से बनाकर चला गया है।

वह रिवेक योजना में पास होगा तभी उस बस्ती में बिजली पहुंचेगी। करीब दो साल से संघर्ष जारी है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली नहीं पहुंची तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसके जबावदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विजेंदर पांडेय मुखिया, अमित राजभर, छोटक राजभर, सुभाष राजभर,सन्तोष राजभर,बन्धु राजभर,शिवनाथ राजभर,राजमुनि देवी, लचिया देवी,अमिता देवी,बासमती देवी आदि बस्ती के लोग उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago