बलिया में फ’र्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे तीन और शिक्षक ब’र्खास्त

बलिया में फर्जी प्रमाण पत्र के अधार पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों को बीएसए ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।उन्होंने अब तक वेतन व अन्य मद में हासिल किये गये रुपये के रिकवरी करने का निर्देश दिया है। आरोपित शिक्षक करीब दस साल से अलग-अलग स्कूलों में तैनात थे। बता दें की अभी हाल ही में पिछले दिनों 6 और शिक्षक को नौकरी से हटाया गया था ।

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता ने रविवार को बताया कि बलिया जिले के मुरली छपरा शिक्षा क्षेत्र के लक्षमीपुर प्राथमिक विद्यालय में नवनीता यादव की तीन अक्‍टूबर 2009 को, पूनम यादव की 31 जुलाई 2010 को और फूलचंद की शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय टीएस बांध में 31 जुलाई 2010 को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति की गई थी।

इनके खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने नियुक्ति के समय फर्जी अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र जमा कराए थे। मामले की जांच के बाद तीनों शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से बर्खास्त करने के साथ ही अब तक वेतन मद में किए गए भुगतान की वसूली के आदेश दिये गये हैं।

वहीँ बीएसए ने बताया कि ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि तीनों शिक्षकों द्वारा स्कैन/फर्जी/कूटरचित अभिलेखों के आधार पर विभाग को धोखा देकर नियुक्ति पायी गई थी। इनकी सेवा नियुक्ति तिथि से ही समाप्त करते हुए वेतन आदि के मद में भुगतानिक धनराशि राजकोष में जमा कराने का निर्देश दिया गया  है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago