बलिया। प्रयागराज में 24 से 26 दिसंबर को राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली द्वारा संचालित 30 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।
इसमें राज्य स्तर के निर्णायक मंडल द्वारा 81 टीमों का चयन राज्य स्तर के लिए किया है। जिसमें बलिया से तीन बच्चों का चयन हुआ है। चयनित बच्चों में अर्सलान वाहिद सनबीम स्कूल अगरसंडा , स्वप्निल यादव इन्विक्ट्स इंटरनेशनल स्कूल गड़वार रोड़ तथा साक्षी राय सेंट पाल चिल्ड्रेन स्कूल उजियार शामिल हैं।
अब यह बच्चे जिला समन्वयक डॉ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। छात्रों के सिलेक्शन पर एकेडमिक कोआर्डिनेटर डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, एसआरजी बलिया बेसिक शिक्षा आशुतोष कुमार सिंह तोमर, सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल डा. अर्पिता सिंह, इन्विट्स स्कूल की डायरेक्टर सोनिया सिंह, सेट पाल स्कूल के प्रबंधक सुनील राय, शिव प्रकाश राय, सचिव सुमन सिंह, राजनारायण सिंह, नीतीश उपाध्याय ने शुभकामनाएं दी हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…