बलिया के तीन शहीद जवानों की पत्नियों को मिली नौकरी, डीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

बलिया में तीन शहीद की पत्नियों को जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र दिया. तीनों महिलाएं कृषि विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्य करेंगीं. शहीद बृजेन्द्र बहादुर सिंह की पत्नी सुष्मिता सिंह, शहीद राम प्रवेश यादव की पत्नी चिंता देवी, शहीद मनोज सिंह की पत्नी सुमन सिंह को नियुक्ति पत्र मिला. विकास भवन के एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने नियुक्ति पत्र दिया.

बता दें कि बृजेन्द्र सिंह और राम प्रवेश यादव सितंबर 2017 में जम्मू कश्मीर के अरनिय और बनिहाल में आतंकियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में शहीद हो गए थे. मनोज सिंह 2018 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे.

इसके तहत बांसडीह तहसील क्षेत्र के विद्याभवन नारायनपुर गांव के रहने वाले शहीद बृजेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी सुष्मिता सिंह, बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के टंगुनिया निवासी चिता देवी पत्नी शहीद राम प्रवेश यादव और सदर तहसील क्षेत्र के उसरौली फिरोजपुर निवासी सुमन सिंह पत्नी शहीद मनोज सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago