चितबड़ागांव (बलिया)
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरेंव के रतनपुरा मौजे में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन व्यक्तियों की चार रिहायशी झोपड़िया एवं उनके साथ ही चारपाई विस्तार खाद्यान्न एवं गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया. आग में एक बकरी भी जल कर मर गयी. आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर किसी प्रकार नियंत्रण पाया गया. मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान मोतीचंद गुप्ता ने पीड़ित परिवारों को एक-एक हजार रुपया एवं खाद्यान्न बांटा. सम्बन्धित लेखपाल को सूचना दी गई है.
सोमवार की सुबह महरेंव निवासी मुकेश राजभर पुत्र स्वर्गीय गणेश राजभर, चंद्रशेखर राजभर पुत्र चंद्रिका राजभर एवं सुरेश राजभर पुत्र स्वर्गीय पारस राजभर का परिवार गेंहू की फसल की कटाई करने खेतों में चला गया था. इसबीच किसी कारणवश मुकेश की झोपड़ी में आग लग गयी. अभी कोई कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने विकराल रूप अख्तियार करते हुए बगल में स्थित चंद्रशेखर एवं सुरेश राजभर की रिहायशी झोपड़ी को भी अपनी आगोश में ले लिया. अगलगी में मुकेश राजभर की दो रिहायशी झोपड़ियां, भूसे का खोप एवं एक बकरी, सुरेश राजभर की एक रिहायशी झोपड़ी एवं चंद्रशेखर राजभर पुत्र चंद्रिका राजभर की एक रिहायशी झोपड़ी तथा सभी झोपड़ियों में रखा रोजमर्रे का सामान, चारपाई, बिस्तर सब कुछ आग की भेंट चढ़ गयी. अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुलेआसमान तले रहने को विवश है.
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…