– वैयना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएचडब्लू था मृतक
बलिया.
शहर कोतवाली क्षेत्र के धुरऊ नारायण के छपरा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य कर्मी ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. रूदन क्रंदन से गांव में सियापा पसरा गया.
गांव निवासी राजीव शाह (28) पुत्र जितेंद्रनाथ शाह वैयना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेसिक हेल्थ वर्कर के रूप में तैनात था. सोमवार की सुबह परिवार के सभी लोग जगने के बाद अपने-अपने काम में लग गए. पिता जितेंद्रनाथ शाह का कहना था कि वह बाजार करने के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि राजीव की पत्नी प्रियंका व मां पहली मंजिल पर रसोई घर में खाना बनाने में व्यस्त थी. इसबीच राजीव किसी वक्त दूसरे मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली. नाश्ता करने के लिए जब उसकी पत्नी पने आवाज दी तो दूसरी मंजिल से राजीव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. दो तीन बार आवाज देने के बाद जब पत्नी उपर गयी तो देखा कि राजीव पंखे में फंदा लगाकर लटक गया, पत्नी के चिल्लाने पर घर के सभी लोग उपर गए तथा आसपास के लोग भी जुट गए. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर गांव में कोहराम मच गया, पत्नी तथा परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था, रूदन-क्रंदन से हर किसी के आंखें नम हो जा रही थी. मृतक राजीव दो भाइयों में छोटा था.
इनसेट….
आठ माह के मासूम के सिर से उठा बाप का साया
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई राजीव शाह की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए. मृतक के पिता जितेंद्रनाथ शाह का कहना था कि सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, रविवार की रात हम घर के सभी लोग एक साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए. दूसरे दिन सुबह भी सभी लोग जगने के बाद अपने-अपने काम में लग गए, इसबीच क्या हो गया कि मेरे बेटे को जान देनी पड़ी. गौरतलब हो कि राजीव की शादी तीन साल पहले गोरखपुर में प्रियंका के साथ हुई थी तथा आठ साल का एक मासूम था. घटना के बाद पत्नी प्रियंका रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी. राजीव अपने पीछे हराभरा परिवार छोड सदा के लिए चल बसे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…