बलिया डेस्क : कोरोनाकाल और लॉकडाउन के मुश्किल वक़्त में जिन लोगों ने बलिया के लोगों तक पानी पहुँचाया, अब वही भूखमरी के कगार तक पहुँच सकते हैं. दरअसल हम जल निगम के कर्मचारियों की बात कर रहे हैं जिन्हें बीते चार महीनों ने वेतन नहीं मिला है.
खैर, यह वक़्त तो जल निगम के कर्मचारियों और उनके घर वालों ने जैसे तैसे काट लिया लेकिन अब आगे की राह नहीं दिख रही. सभी रास्ते बंद होते नज़र आ रहे हैं. परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है. आपको बता दें कि बैरिया तहसील में दर्जनों पानी टंकी हैं. जिसकी देख रेख में करीब दो दर्जन अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं.
लेकिन इन लोगों को वेतन नहीं मिल रहा है. चार महीने बीत चुके हैं और जुलाई का वेतन मिल पाएगा या नहीं, इसका भी कुछ अता पता नहीं है. इसकी वजह से जल निगम के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. अब अगर इस महीने भी इन्हें वेतन नहीं मिला तो परिवार पालना मुश्किल हो जायेगा.
अभियंता मनोज कुमार समेत तमाम ऑपरेटरों ने आला अधिकारीयों से गुहार लगाई है लेकिन फिलहाल कोई सुनवाई नहीं हुई है. उनकी फ़रियाद पर अनसुनी ही लग रही है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…