उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार रात 17 आईएएस समेत 15 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 2016 बैच के आईएएस अफसर भी हैं, जिन्हें चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर बीती एक जनवरी को सीनियर टाइमस्केल दिया गया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात इन अफसरों को अब मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। नौ जिलों में सीडीओ तैनात किये गए हैं। पांच प्रतीक्षारत अफसरों को भी तैनाती दी गई है। इसमें बलिया में तैनात संयुक्त मजिट्रेट विपिन कुमार जैन, अन्नपूर्णा गर्ग का भी तबादला किया गया है, अन्नपूर्णा गर्ग-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बलिया को अब सीडीओ अंबेडकरनगर बनाया गया है तो वहीँ विपिन कुमार जैन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बलिया को सीडीओ प्रतापगढ़ बनाया गया है।
देखें पूरी लिस्ट
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…