बैरिया में पॉलिटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण कर विधायक सुरेंद्र सिंह ने कही ये बात!

बलियाः बैरिया के इब्राहिमाबाद में आज पॉलिटेक्निक कॉलेज और सोनबरसा में बने राजकीय विज्ञान महाविद्यालय का लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान विधायक अपनी सियासी ताकत दिखाने की कोशिश करते नजर आए।

इब्राहिमाबाद में 19 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपये की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक व 07 करोड़ 33 लाख 31 हजार की लागत से सोनबरसा में बने राजकीय विज्ञान महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लहु के हर कतरे में यहां के विकास व खुशहाली का जज्बा भरा हुआ है। मेरा उद्देश्य बैरिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास व यहां के लोगों के चेहरे पर मुस्कान है।

कभी मोदी-योगी तो कभी खुद की तारीफ करते नजर आए विधायकः विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा मोदी-योगी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि देश मे मोदी व प्रदेश में योगी जा कोई सानी नही है। हमारी दोनों सरकारों ने पवित्र मन से देश और प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य किया है और इसी तरह बैरिया में मैंने भी पूरे मनोयोग से विकास के लिए लगातार प्रयास किया है

जिसके कारण राजकीय पालीटेक्निक, राजीकीय विज्ञान महाविद्यालय गंगा पार नौरंगा में राजीकीय इंटर कालेज, शिवपुर लालगंज घाट पर गंगा पर पुल सैकड़ों करोड़ की सड़कें व कटानरोधी कार्य हो पाया है। अन्यथा विपक्षी दलों की सरकारों ने क्या किया है यह आप सब जानते है। इस दौरान विधायक ने अपनी सियासी ताकत का भी प्रदर्शन किया।  विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां की सामंतवादी ताकतें परेशान है जगह-जगह मेरे कार्यो में रोड़ा अटकाने का प्रयास होता है।

किंतु आप लोगों के आशीर्वाद से वैसे लोगों की दाल मेरे सामने नही गल पा रही है। इस दौरान उन्होंने जनता को खुश करते हुए एक और घोषणा की। उन्होंने कहा कि इब्राहिमाबाद में विश्वविद्यालय भी बनेगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपनी प्रशंसा भी की और कहा कि मैं हमेशा आम लोगों की चिंता करता हु।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago