Categories: बलिया

फेल होने पर खुशी मना रहा बलिया का ये छात्र, जानिए क्या है वजह ?

बलिया। दुनिया में अक्सर लोग परीक्षा में फेल होने के बाद निराश हो जाते हैं यहां तक की कुछ लोग तो अपनी नाकामी सहन तक नहीं कर पाते और आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं लेकिन यूपी में एक छात्र ऐसा भी है जो फेल होने से दुखी नहीं हुआ बल्कि खुद को मोटिवेट करने के साथ ही दूसरों को भी कर रहा है।

बता दें बलिया शहर के रहने वाले आदर्श चौबे 12वीं यूपी बोर्ड में फेल हो गए हैं। लेकिन वो फेल होने पर दुखी नहीं हुए उनके दोस्त भी उन्हें सोशल मीडिया पर फेल होने की बधाई दे रहे हैं। और वो भी फेल होने की खुशी मना रहे हैं ये थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन सच है। और इसके पीछे वो अपना तर्क भी दे रहे हैं।

दरअसल आदर्श चौबे का कहना है कि फेल होना कोई अपराध नहीं है आदमी परीक्षा देता है तो फेल होता है हो सकता है भगवान ने आप सभी के लिए कोई दूसरा कार्यक्षेत्र सोच रखा हो और बहुत बड़े बड़े खिलाड़ी, बिजनेसमैन, राजनेता कम पढ़े लिखे हैं और छात्र जीवन में पढ़ाई लिखाई में साधारण रहे हैं पर बहुत बड़े-बड़े मुकाम पर हैं इसलिए फेल होने से निराश ना हो और आत्महत्या जैसा कोई भी गलत कदम ना उठाइए हंसते रहिए मुस्कुराते रहिए और खुद पर भरोसा बनाए रखिए।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago