कश्मीर में तैनात बलिया के जवान की हार्ट अटैक से मौत, गार्ड ऑफ ऑनर साथ हुआ अंतिम संस्कार

बलिया। श्रीनगर में तैनात CRPF जवान की मौत से बलिया के भुइली गांव में कोहराम मच गया। बुधवार देर रात जवान का शव पैतृक गांव पहुंचते ही मातम छा गया। जवान का अंतिम संस्कार शिवराम पुर गंगा घाट पर हुआ, जवान के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। पुलिस और CRPF के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

बता दें बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के भुइली गांव निवासी राज किशोर पांडेय उर्फ लालू पांडेय (40) श्रीनगर में हवलदार पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वो परेड में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सीने में तेज दर्द उठा अन्य साथियों ने उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिसकी सूचना पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया गांव में भी सन्नाटा पसर गया। वहीं जवान का पार्थिव शरीर बुधवार की देर शाम पैतृक गांव पहुंचा। शिवराम पुर गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार हुआ। दिवंगत जवान की पत्नी बबिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुत्र रितेश कुमार पांडेय छोटे (15) और पुत्री अंकिता पांडेय (8) की हालत बेसुध जैसी है। राजकिशोर पांडेय दो भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई राज कुमार भी CRPF के जवान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राज किशोर पांडेय काफी मिलनसार थे। वो अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago