Categories: बलिया

बलिया – वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, महुआ और आम की लकड़ी का अवैध परिवहन करते 2 ट्रॉली जब्त

बलिया में वन विभाग अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए महुआ की लकड़ी लकड़ी से भरी अवैध ट्रॉली और आम की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। जब्त ट्रॉली को वन विहार के परिसर में खड़ा किया।साथ ही मालिक पर विभागीय मुकदमा दर्ज कर 50 हज़ार प्रतिकर भी वसूल किया गया है।

दरअसल रसड़ा तहसील के अन्तर्गत राघोपुर में एक ट्राली ट्रैक्टर पर महुआ की लकड़ी लाद कर ले जाया जा रहा था। उक्त ट्राली को पकड़कर वन विहार परिसर जीरावस्ती लाया गया। ट्रैक्टर ट्राली मालिक वृक्ष संरक्षण अधिनियम-1976 के धारा-3/28 एवं 4 / 10 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। जिसके खिलाफ़ विभागीय मुकदमा दर्ज कर 50 हज़ार प्रतिकर भी वसूल किया गया है।

साथ ही चितबड़ागांव में भी आम की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया, जिसे पकड़कर वन विहार परिसर, जीरावस्ती में लाया गया। ट्रैक्टर ट्राली मालिक वृक्ष संरक्षण अधिनियम-1976 के धारा-3/28 एवं 4 / 10 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। जिसके खिलाफ़ विभागीय मुकदमा दर्ज कर 50 हज़ार प्रतिकर भी वसूल किया गया है।

ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ने में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया के अलावा जयशंकर प्रसाद वर्मा, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी भूपेन्द्र कुमार तिवारी, प्रभारी आशुलिपिक, कमलेश तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, रसडा, प्रवीण कुमार ओझा, वनदरोगा व धर्मेन्द्र कुमार, वनदरोगा संजीव कुमार गुप्ता, वनरक्षक आदि रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago