बलिया के इस विधायक ने खुद पकाया भोजन, फिर…


बैरिया.(बलिया)

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह भले ही देश और प्रदेश में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हो, लेकिन वास्तविक जीवन में अपने क्षेत्र में जनता की सेवा के लिए जाने जाते हैं. शनिवार को भी विधायक ने कुछ ऐसा ही किया, उन्होंने देवराज ब्रहम मोड़ स्थित रामनरायण सिंह सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर में स्वयं श्रमदान करके भोजन पकवाया. इसके बाद बैरिया, चांदपुर, जगदेवा ढाही, भुवालछपरा, लालगंज, गोविनापुर सहित दर्जनों चट्टी चौराहे पर स्वयं पिकअप पर बैठकर असहाय और गरीबों के बीच जाकर उन्हें भोजन करवाया. इतना ही नहीं विधायक ने भोजन कराने के साथ उनसे उनके घर के सदस्यों के बारे में पूछकर उनके लिए भी भोजन मुहैया कराया. विधायक के इस काम की क्षेत्र में चहूंओर प्रशंसा हो रही है. इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार रजत सिंह, चौकी इंचार्ज बैरिया हिरेन्द्र सिंह, देव प्रताप चन्देल, सुनील फौजी, रत्नेश सिंह, जितेन्द्र मिश्र आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago