दिल्ली के तब्लीग जमात से लौटे बलिया के इस गांव के युवक को पुलिस ने उठाया

  • 24 घंटे में तीन संदिग्ध मरीज आईसोलेशन में भर्ती
    बलिया.

    दिल्ली के तब्लीग जमात से दो हजार जमातियों के भाग जाने के बाद देश तथा प्रदेश सरकार खुफिया एजेंसी अपने-अपने सिरे से जांच करना शुरू कर दिया है. ऐसे में बलिया के मनियर क्षेत्र से भी एक जमात में शामिल तथा कोरोना संदिग्ध युवक को पुलिस हिरासत में लेकर उसे जिला अस्पताल के आईसोलेशन में दाखिल कर दिया है. अब कोरोना संदिग्ध युवक संक्रमित है कि नहीं इसका पता मंगलवार को बीएचयू से रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकता है. ऐसे में अलटकलों का बाजार तेज है लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे है. उधर सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसौती गांव के एक युवक व पकड़ी थाना क्षेत्र के पुरादुलार गांव से भी एक युवक को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के साथ सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है. जमाती को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद जनपद में खासकर मनियर क्षेत्र में लोग दहशत के साए जीने को विवश है.
    जनपद के लिए राहत भरी बात यह है कि लॉक डाउन के दस दिनों में अभी तक एक भी मरीज कोरोना पॉजीटिव नहीं पाया गया है, लेकिन इसबीच दिल्ली तब्लीग प्रकरण के बाद हड़कंप की स्थिति है. ऐसे में केंद्र तथा प्रदेश सरकार से मिल रहे समय-समय पर निर्देशों के अनुपालन में खुफिया एजेंसियां भी जनपद के अलग-अलग हिस्सों में गांव से लेकर शहर तक अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हुई है. कई गांवों में ग्राम प्रधानों की लापरवाही व उदासीनता के चलते गैर प्रांतों व देशों से आने के बाद भी उनकी पहचान छिपाने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में पुलिस महकमे के साथ ही खुफिया एजेंसियां अपने सूत्रों जरिए गांवों में विदेशों से लौटे युवकों की लिस्ट तैयार कर रही है. ऐसे में सुखपुरा थाना क्षेत्र का एक तथा पकड़ी थाना क्षेत्र का एक युवक आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. जबकि तब्लीग जमात से शामिल होकर लौटने के बाद खुफिया रिपोर्ट पर पुलिस तथा स्वास्थ्य महकमे के सदस्यों ने एक युवक को मनियर थाना क्षेत्र से कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताते हुए उसका सैंपल लेकर बीएचयू की लैब में भेज दिया.
बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago