एक दशक में ये तीसरी बार जब बलिया में दो दिन मनेगी होली

बलिया। देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन यूपी के बलिया जिले में कल भी होली की हुड़दंग देखने को मिलेगी। जहां कल भी जमकर गुलाल उड़ेगा और होली की धूम देखने को मिलेगी। एक दशक में इस बार यह तीसरा मौका है जब होली दो दिन मनाई जा रही है। शुक्रवार को भी शहर-बाजार बंद थे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। और अब कल भी कुछ जगहों पर होली मनाई जाएगी। जिलास्तर पर दो दिन का अवकाश भी घोषित कर दिया है।

बता दें अधिकांश जगहों पर कल यानि शनिवार को भी होली मनाई जाएगी, जबकि कुछ जगहों पर आज ही होली मनाई गई। दरअसल होली को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। लोग 18 मार्च को ही होली मनाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि इसी बीच विभन्नि संगठनों, वद्वित जनों, विभन्नि मंदिरों के पुजारियों और व्यापार संगठनों ने ऐलान किया है कि जिले में होली 19 मार्च को मनाई जाएगी। व्यापारी संगठनों ने बाकायदा शहर में प्रचार वाहन घुमवाकर लोगों के बीच इसकी जानकारी दी।

हालांकि जिलाधिकारी के साथ दो दिन पहले शांति समिति की बैठक हुई थी। जिसमें डीएम ने 18 मार्च को होली मनाने की घोषणा की थी। होली के मद्देनजर 18 मार्च को ही शराब की दुकानें बंद करने का निर्देश जारी किया था। दूसरी ओर तमाम वद्वित जन, वद्वित सभा और व्यापार संगठन ने शास्त्रीय आधार पर होलिका दहन 17 मार्च की मध्य रात्रि के बाद और होली 19 मार्च को मनाने की बात कही। इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति बनती गई। इस बीच, शासन ने होली का अवकाश 18 व 19 मार्च को कर दिया।

तीज त्योहार तिथि और नक्षत्र के हिसाब से तय होता है, जबकि कुछ समान्य तौर पर ही मना लिया जाता है। एक दशक के अंदर इस बार यह तीसरा मौका है जब होली दो दिन मनायी जा रही है। शुक्रवार को भी शहर-बाजार बंद थी और सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा। कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां के आधे हिस्से में होली शुक्रवार को मनी, तो बाकी कल मनेगी। होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago