मंत्री बनने बनने के लिए अलग-अलग जतन, दिल्ली में जमें विधायक, हवन-पूजा का दौर भी जारी

बीजेपी ने बहुमत से यूपी तो जीत लिया, अब सरकार के गठन की बारी है। सरकार में मंत्री पद हासिल करने के लिए अलग अलग कवायदें की जा रही हैं। कहीं अपने विधायकों को मंत्री बनाने के लिए समर्थक हवन पूजन कर रहे हैं तो कई विधायक दिल्ली में जमे हुए हैं। बलिया से जीते विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर मंत्री बनने की दौड़ में शामिल है। वह दिल्ली में मौजूद हैं। पार्टी आलाकमान से संपर्क में हैं। उनके समर्थक भी लगातार उन्हें मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।

अभी आधिकारिक तौर पर सरकार गठन की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के पदाधिकारी होली के बाद सरकार के शपथ ग्रहण की बात कह रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में जिस प्रकार से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अब बलिया नगर के विधायक दयाशंकर का सियासी कद बढ़ा है उसको लेकर राजनीतिक पंडित उन्हें योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनाने की अटकलें लगा रहे हैं। वहीं बांसडीह विधानसभा में पहली बार कमल खिलने एवं 8 बार विधायक रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को मात देकर सदन में पहुंचने वाली बीजेपी

गठबंधन के प्रत्याशी केतकी सिंह को मंत्रिमंडल में मंत्री बनाने की कामना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनियर के परशुराम स्थान पर हवन पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि केतकी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुतांशु गुप्ता, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी, शुभम सिंह, डॉ विजय प्रकाश गुप्ता ,योगेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, पूर्व सभासद दीपक कुमार सिंह, देवेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago