ये है गरीबों का फ्रीज, दाम सिर्फ……..


बलिया डेस्क. भीषण गर्मी के चलते गरीबों का फ्रीज कहने वाले सुराही और मटके की बाजार में आमद तेज हो गयी है . मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ने के साथ-साथ सुराही-घड़ों का क्रेज घरों में बरकार है. बाजारों में नए लुक के मिट्टी के बर्तन भा आ रहे हैं.
बाजारों में टोंटीदार सुराही, घड़े घर-घर पहुंच रहे है. अबकी इनकी कीमत भी अधिक है. टोंटीदार घड़े 80 रुपए से शुरू होकर डेढ़ सौ रुपए तक है. जबकि सुराही के दाम भी कुछ ऐसे हैं. सादा घड़ा 60 रुपए का है. बड़े मटकों की कीमती अधिक है. दिनों में चढ़े पारे ने मटके, सुराही, मिट्टी बर्तनों का बाजार भी चढ़ा दिया. नगर के चौक, टाउनहाल बापू भवन , अस्पताल रोड, में मिट्टी के बर्तनों का बाजार सज गया है. हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार इनके दामों में कुछ इजाफा हुआ है. गरीब व मध्यमवर्गीय के घरों में घड़े का एक कोना आज भी फिक्स है. वहीं बुजुर्गों की पहली पसंद मिट्टी का घड़ा ही है.
इनसेट…..
कहते हैं व्यापारी
मिट्टी के बर्तन बेच रहे राजू प्रजापति बताते हैं कि मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ी है. फेरी लगा रहे रामकुमार बताते हैं कि घड़े बिकने पर 80 से 100 रुपए की कमाई हो जाती है. राजू बताते हैं कि कोछाभांवर से घड़े लेकर पैदल आते हैं और नगर के गली-मोहल्लों में जाकर बेचते हैं, वहीं शहर स्थित दुकान लगाए रामकली, संजू प्रजापति बताते हैं कि इन दिनों मिट्टी के घड़े और सुराही का ज्यादा डिमांड है. हालांकि अच्छा घड़ा 100 रुपए का है. इससे अधिक रुपए के भी घड़े हैं. सुराही के दाम भी अलग-अलग है. आवास विकास क्षेत्र में चार पहिया ठेले पर घड़ा बेचे रहे रामकुमार कहते हैं कि महंगाई हर तरफ है.
इनसेट….
वह बात फ्रिज में नहीं
शहर स्थित बाजार में मिट्टी के घड़े देख रहे बुजुर्ग राजकुमार कहते हैं कि मिट्टी के बर्तनों की बात ही कुछ अलग है. घड़ा-सुराही के पानी के सौंदेपन की बात फ्रिज में नहीं, पवन कुमार कहते हैं, साहब यह गरीबों का फ्रिज है. अरविंद सेन कहते हैं अच्छे घड़े और सुराही का पानी एकदम ठण्डा हो जाता है, वह बात फ्रिज में नहीं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago