Categories: बलिया

बलिया के उभांव थाने का किसी आईजी ने पहली बार किया निरीक्षण

आजमगढ़ डीआईजी और आईजी अखिलेश कुमार उभांव थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

ये पहली बार है कि जब 1857 के एतिहासिक उभांव थाने का आईजी स्तर के अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी अखिलेश कुमार ने उभांव थाना में असलहा से लेकर रजिस्टर तक के रखरखाव की व्यवस्था को परखा। साथ ही थाना भवन, बैरक, मालखाना, कार्यालय, सीसी टीएनएस, आवास, माल मुकदमा वाहन का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान कहा कि 1857 का थाना है, महत्वपूर्ण रहा होगा। जिसका निरीक्षण कर अच्छा लगा लेकिन इसका भवन पुराना है। नया थाना भवन बना है। जिसके मरम्मत के बाद नए भवन में उभांव थाना शिफ्ट होगा। चारदीवारी भी ठीक होगा और पुलिसिंग दुरुस्त करने के लिए एक पुलिस चैकी बढ़ाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिसिंग दुरुस्त करने को लेकर क्षेत्रवासियों संग भी वार्ता की और आवश्यक सुझाव भी मांगे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने उभांव थाना के मुख्य गेट को शहीद के नाम भव्य बनाने, क्षेत्र में पुलिसिंग दुरुस्त करने के लिए इंस्पेक्टर के लिए अलग से बेहतर वाहन उपलब्ध कराने और टंगुनिया पुलिस चैकी पर आवास निर्माण कराने को जरूरी बताया।

इसके अलावा उभांव थाना परिसर में सीयर ब्लाक द्वारा निर्मित माॅडल शौचालय को डीआईजी अखिेश कुमार ने सराहा। डीआईजी ने माॅडल शौचालय का निरीक्षण किया और उसके निर्माण की गुणवत्ता की प्रशंसा की। इस मौके पर एसपी एस आनंद, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ मो. फहीम, उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव, चैकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति समेत अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago