Categories: बलिया

नई सुविधा: लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस अब बलिया से होकर जाएगी

बलिया वासियों के लिए अच्छी खबर है। बनारस से चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस अब बलिया स्टेशन तक भी आएगी। 10 दिसंबर को दोपहर 12.45 पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस ट्रेन के बलिया स्टेशन से शुरू होने से जनपदवसी बनारस, छिवकी, भोपाल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा सकेंगे। गौरतलब है कि ये  अभी मंबई के लिए जिले से केवल एक ट्रेन चलती है, लेकिन इसमें सीट नहीं मिलती। इस नई ट्रेन के चलने से अब यात्रियों की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

इस बारे मनए सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि  जो व्यापारी बंधु अपने काम के सिलसिले में भोपाल और मुंबई की यात्रा करते रहते हैं, उनके लिए ट्रेन वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि बलिया और उसके आसपास के किसानों द्वारा जो सब्जी और मोटे अनाज की पैदावार करते हैं, उनके उत्पादों को महानगर तक ले जाने के लिए इस ट्रेन में किसाब डिब्बा जुड़वा सकूं, ताकि किसानों की उपज महानगरों तक पहुंच सकें।

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह मैं रेल मंत्री से मिलकर इस ट्रेन की स्टॉपेज अन्य स्टेशनों पर कराए जाने का आग्रह करूंगा। उन्होंने बलिया के लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago