बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक मकान में घुसकर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जब मकान मालिक को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबित, घटना शनिवार देर रात की है। जहां हंकारपुर मोहल्ले के रहने वाले रणजीत प्रसाद चौरसिया अपनी पत्नी के साथ युसुफनगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गए थे। चोरों ने सूने मकान पर धावा बोल दिया और छत के सहारे घुसकर मेन गेट का ताला तोड़ डाला। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखे आभूषण, घर में रखे 80 हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया।
इसके बाद जब अगले दिन चौरसिया अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा टूटा है और पूरा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद चौरसिया को घर में चोरी होने की बात पता लगी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की सहायता से जांच की और अज्ञात चोरों के तलाश शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी श्यामकांत और थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार चोरी की घटना से दहशत में हैं।
क्षेत्राधिकारी श्यामाकांत ने बताया कि अगर त्यौहार के दौरान कोई अपने घर को छोड़कर कहीं जा रहा है तो एक बार स्थानीय पुलिस को सूचना जरूर दे, जिससे कि पुलिस को इस तरह की गतिविधियों को रोकने में सहयोग मिल सके।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…