Categories: Uncategorized

बलिया में रेवती रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन के रूप में बहाल करने की मांग को लेकर फिर एकजुट हुए लोग

बलिया के रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन को दोबारा से पूर्ण स्टेशन के रूप में बहाल करने की मांग को लेकर एक बार फिर लोग एकजुट हुए। हजारों लोगों का जत्था रेलवे स्टेशन पर जुटा। विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने अपनी आवाज उठाई। हालांकि, रेलवे स्टेशन पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को परिसर में बैठने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हॉट टॉक हुआ।

धरने को संबोधित करते हुए रेलवे स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण पाण्डेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन आजादी के मूक गवाह है, जिसके पहले हॉल्ट स्टेशन बना दिया है। हम बार-बार धरना प्रदर्शन करके स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हमारी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिससे मजबूर होकर हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने बताया कि 13 सितंबर को रेवती निवासी एक व्यापारी ट्रेन पकड़ते समय दोनों पैर कट गए, जिसके कुछ दिनों बाद उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने इस घटना का जिम्मेदार रेवती को हाल्ट बनाने की सुविधा विहीनता को बताया।

बता दें कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग पूरी नहीं होने पर अनशन की भी चेतावनी दी। राणा योगेंद्र विक्रम सिंह माण्डलू ने कहा कि “हमारा धरना-प्रदर्शन क्रमिक अनशन तब तक चलेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं।” अमित पाण्डेय पप्पू ने इसे आजादी से पहले का स्टेशन बताते हुए इस पर ध्यान देने की अपील की। डॉ. आरबीएन पाण्डेय ने कहा कि धरना प्रदर्शन के बाद आमरण अनशन की तैयारी है।

धरने से पहले नगर पंचायत रेवती बाजार के व्यापारियों ने पूर्ण रूप से बाजार बंद रखा और धरना प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी और सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान धरनास्थल पर पहुंचे और वार्ता की। उन्होंने चार मांगपत्र लिए और धरनास्थल पर चार लोगों को बैठकर प्रदर्शन करने की सहमति दी।

कार्यक्रम का संचालन कामरेड ओमप्रकाश उर्फ मुन्नू कुंवर ने किया। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह और थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह मय फोर्स मुस्तैद रहे। मौके पर आरएनपी स्कूल की प्रबंधक सुनीता पाण्डेय, महावीर तिवारी, विरेश तिवारी, अरूण तिवारी, भोला ओझा, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

7 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago