Categories: बलिया

बलिया में चोरों ने बीजेपी के पूर्व विधायक का घर ही खंगाल डाला!, ले उड़े कीमती सामान

बलिया के सिंकदरपुर में चोरों का आंतक देखने को मिला। जहां चोरों ने पूर्व भाजपा विधायक भगवान पाठक के घर पर धावा बोला और लाखों का कीमती सामान ले उड़े। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक भगवान पाठक का मकान सिकन्दरपुर कस्बे के धनेश्वर कालोनी में है। गुरुवार को वह पत्नी के साथ लखनऊ चले गये। जब शनिवार शाम को वह लखनऊ से लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। वह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर कमरों का ताला तोड़कर बेड, आलमारी, बक्सा, सूटकेस आदि में से सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान समेट ले गये थे।

खबर पाकर सिकन्दरपुर पुलिस पूर्व विधायक के आवास पर पहुंच गयी। छानबीन कर पुलिस ने सुराग लगाने का प्रयास किया। घर से कितना सामान गायब हुआ है। इसकी सही जानकारी पूर्व विधायक की पत्नी के आने के बाद ही लग सकेगी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आलमारी को तोड़ने के बाद मूल्यवान सामान चोरों ने समेट लिया, जबकि पूर्व विधायक की लाइसेंसी रायफल को निकालकर बेड पर रख फरार हो गये।

इधर पूर्व विधायक व भाजपा नेता भगवान पाठक के घर हुई चोरी से नगर में हड़कंप मच गया है। आम लोग चर्चा कर रहे हैं जब सत्ताधारी दल के नेताओं को ही चोर निशाना बना रहे हैं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। घटना से पुलिस भी परेशान है और चोरों को जल्द पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago