Categories: बलिया

बलिया पहुंचे MP के सीएम शिवराज ने बोला कांग्रेस पर हमला, बोले- आजादी का गलत इतिहास पढ़ाया

आज बलिया के टीडी कॉलेज के मैदान से भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मुख्य तौर पर मौजूद रहे। दोनों ही नेताओं ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी थाली में नहीं मिली थी। कांग्रेस ने आजादी का इतिहास गलत पढ़ाया। आजादी के नायक मंगल पांडेय, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस को भुला दिया गया। जनसभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी आजादी के नायकों के नाम पर दीप भी नहीं जलाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बाबा त्रिपुंड लगा रहे हैं। प्रियंका गंगा नहा रही हैं। सपा सरकार के घोटालों की जांच शुरू कर दी गई है।

शिवराज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का जश्न मनाया, सभी को याद किया। अब हालात यह है कि प्रदेश में अपराधी कहते हैं कि जेल में वह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की पुलिस से वह कांप रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधारण व्यक्ति नहीं हैं। एक सूरज, एक देश और एक मोदी। हम सभी आम कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में परिवारवाद है। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने बुलडोजर चलाकर गुंडों का सफाया कर दिया। अब देश में लव जिहाद नहीं रहेगा।

वहीं मंच से स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के लिए अनुपयोगी हैं। पहले किसान शाम में घर पहुंचता था तो घर में अंधेरा रहता था। उसे पत्नी की शक्ल नहीं दिखती थी। इसलिए वो दो रोटी ही खाता था। आज किसान शाम को घर पहुंचता है तो उसके घर पर उजाला रहता है।  पत्नी की शक्ल देख कर वो छह रोटी खाता है। कहा कि अखिलेश प्रदेश में गुंडाराज लाना चाहते हैं। योगी राज में मुख्तार अंसारी जैसे माफिया जेल में हैं। अतीक के घर पर बुलडोजर चल रहा है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बना और अपने घर के लोगों को नहीं झोपड़पट्टी वाले को आवास दिया। पांच लाख के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया। पीएम ने वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मियों के पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला, जयप्रकाश निषाद, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रविंद कुशवाहा के साथ ही भाजपा के प्रदेश और गोरक्ष प्रांत के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बलिया की जनता का आभार भी जताया।

बता दें कि बलिया से निकलने वाली यात्रा गोरक्ष प्रांत के 61 विधानसभा में जाएगी। 20 दिसंबर को यात्रा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुखपुरा, इसके बाद फेफना विधानसभा के पचखोरा में पहुंचेगी। सिकंदरपुर, बेल्थरारोड होते हुए रसड़ा विधानसभा क्षेत्र कवर करते हुए मऊ के लिए प्रस्थान करेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago