गाजीपुर डेस्क: बलिया के लोगों के लिए बुरी खबर है. खबर के मुताबिक सुहेलदेव, बांद्रा और कटरा एक्सप्रेस का परिचालन बलिया से नहीं हो पायेगा. गाजीपुर में बलिया से ट्रेनों के चलाने के प्रस्ताव का विरोध कई दिनों से लगातार किया जा रहा था जो की आज उस समय समाप्त हो गया जब गाजीपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने खुद धरना स्थल पर पहुंचकर लिखित रूप से आश्वस्त किया कि उक्त ट्रेनों को बलिया से संचालित करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.
आंदोलन कर रहे विवेक सिंह शम्मी के धरना स्थल पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक ने विवेक सिंह के 17नवंबर के ज्ञापन पर लिखित रूप से दिया कि आप द्वारा प्रेषित ज्ञापन के संबंध में आपको अवगत कराना है कि रेलवे मंडल अधिकारियों से हुई वार्ता के अनुसार वर्तमान में गाड़ी संख्या 22419/20(सुहेलदेव ), आधुनिक व्यक्ति सुहेलदेव 19041 आधुनिक 42 और 19041/42 और 14611/12 को अभी बलिया से चलाए जाने का प्रस्ताव/आश्वासन नहीं है.
आपको बता दें इन ट्रेनों के बलिया से परिचालन के प्रस्ताव का विरोध लगातार हो रहा था और आम लोग भी अनशन का समर्थन कर रहे थे . इस बीच तमाम छात्र संगठनों ने भी इस प्रस्ताव का ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था. उनका कहना थाकि अगर इन ट्रेनों का परिचालन बलिया से किया गया तो जिले के छात्र रेलवे लाइन पर लेट जायेंगे और ट्रेनों को रोकने का काम किया जायेगा.
गाजीपुर के लोगों का कहना था की ट्रेन में यहाँ से चलने की वजह से उन्हें जगह भी मिल जाती है लेकिन अगर इसका परिचालन बलिया से हुआ तो छात्रों को जगह नहीं मिल पायेगी. ऐसे में उन्हें तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान छात्रों ने रेलवे बोर्ड से एक हफ्ते के अन्दर लिखित में आश्वासन देने की मांग की थी जिसको आज रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने मान ली.
बता दें कि हाल ही में बलिया रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा था कि अगर सुहेलदेव एक्सप्रेस बलिया से नहीं चली तो दिल्ली से कोई ट्रेन आने नहीं देंगे. अब देखना है कि सांसद अपनी कही बात पर कितना अमल कर पाते हैं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…