बलिया के कई चिकित्सको का तबादला

बलियाः योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर गुरुवार को प्रदेश में 450 से अधिक डॉक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों का यह स्थानांतरण प्रशासनिक व जनहित की आवश्यकताओं को देखते हुए किया गया। जिन डॉक्टरों के तबादले हुए हैं, उनमें से 40 से अधिक सीएमओ तथा सीएमएस के स्थानांतरण शामिल है।

शासन के द्वारा जारी तबादला सूची में बलिया के कई चिकित्सक शामिल हैं। इनमें डॉक्टर जयंत कुमार को बलिया का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। बलिया कोविड कमांड सेंटर में तैनात रहे डॉक्टर केशव प्रसाद देवरिया भेजे गए हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉक्टर तनवीर आजम और डॉक्टर साजिद का कुशीनगर तबादला किया गया है।

बलिया के अधीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ मणि दुबे को कुशीनगर भेजा गया है। बलिया के अधीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राघवेंद्र बहादुर सिंह को गोरखपुर अधीन मुख्य चिकित्साधिकारी का पद सौंपा गया है। डॉक्टर ताहिरा तबस्सुम को चंदौली भेजा गया है। इसके अलावा चंदौली के डॉक्टर कृष्ण कुमार को बलिया भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago