बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने महावीरी जुलुस को लेकर सिकंदरपुर कस्बे में पुलिस मार्च किया। इसके बाद उन्होंने सिकंदरपुर पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मचारियों और एसडीएम के साथ बैठक की और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जुलूस वाले रास्ते का निरीक्षण किया और पुलिस तैनाती की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि जब तक अंतिम जुलूस निकलकर समाप्त न हो जाए, तब तक सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
कहीं किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर तुरंत अपने प्रशासनिक अधिकारी को सूचित करेंगे। उन्होंने खुफिया एजेंसी के जवानों को जुलूस पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत नायक, एसडीएम रसड़ा सर्वेश यादव व अन्य प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…