Categories: Uncategorized

जिला कारगार में नहीं होगा जलभराव, जलनिकासी के लिए बनेगा पंप हाउस

बलिया में जिला कारगार जल्द ही पंप हाउस और आरसीसी वाटर चैनल का निर्माण किया जाएगा। जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके लिए 104.44 लाख की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसका काम यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। इस निर्माण कार्य के लिए 26 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है।

बता दें कि बलिया जेल में जल निकासी की समस्या बहुत ज्यादा है। बरसात के दिनों में हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। क्योंकि बरसात के दिनों में जेल में जलभराव हो जाता है। स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि बंदियों को जेल से स्थानांतरित कर दूसरी जेल भेजना पड़ता है। पिछले साल भी जलभराव के कारण करीब 900 कैदियों को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की जिला जेलों में भेजना पड़ा था।

2018 में भी ऐसी ही स्थिति हुई थी। इससे पहले भी जिला कारगार वाले क्षेत्र में जलनिकासी के लिए PWD की ओर से पहले ही नाला बनाया जा रहा है। लेकिन सड़क से जिला कारगार काफी नीचे है। जिसके कारण जलनिकासी नाले तक होना मुश्किल है। अब समस्या को देखते हुए पंप हाउस बनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो जेल के अंदर पंप हाउस बनाकर दो पंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बैरकों से नाली बनाकर पानी को पंप हाउस तक लाया जाएगा। यहां बनाए गए टैंक में पानी एकत्र होगा और पंप के सहारे में पानी रो ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा।

जेल कारागार जेलर राजेंद्र सिंह का कहना है कि जिला कारागार से पंप हाउस का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी स्वीकृति का जानकारी नहीं है। प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago